राजस्थान
Acharya Chanakya लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भम्रण, महिला थाना परिसर में संगोष्ठी आयोजित
Gulabi Jagat
22 Dec 2024 5:27 PM GMT
x
Bhilwaraभीलवाड़ा। चाणक्य लॉ कॉलेज की ओर से विद्यार्थियों को महिला थाना व महिला सलाह एव सुरक्षा केन्द्र का अवलोकन कराया गया। जिसमें छात्रों को महिला थाना, मालखाना, थानाधिकारी कक्ष, महिला हवालात एवं अनुसंधान कक्ष का अवलोकन कराते हुए आपराधिक घटनाओं के घटित होने से लेकर अंतिम रूप से निस्तारण होने तक के मध्य होने वाली संपूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया। शैक्षणिक भ्रमण के पश्चात महिला थाना परिसर में संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसके मुख्य अतिथि ए.एस.आई. गजेन्द्र सिंह रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गजेन्द्र सिंह ने बताया कि पारिवारिक हिंसा, दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा व भरण पोषण से जुड़े मामले में आपसी समझाइश से निस्तारण का प्रयास किया जाता है। समझौता न होने पर अपराधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दंडित कराने के लिए मामला अदालत में भी पेश किया जाता है।
महिला सलाह एवं सुरक्षा केन्द्र सामाजिक परामर्श दाता कुसुम पानेरी और शबीना ने महिलाओं से संबधित अपराधों व कानूनों की जानकारी प्रदान करते हुए सुरक्षा केन्द्र द्वारा दी जा रही सेवाओं से छात्रों को अवगत कराया। पुलिस कंट्रोल रूम रीडर कैलाश सिंह द्वारा डीवाई एसपी ऑफिस की कार्यप्रणाली एवं अनुसंधान के अपने अनुभव छात्रों से साझा किए। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. गौरांग महापात्रा ने बताया कि पुलिस कार्यप्रणाली को समझने हेतु सैद्धांतिक विधि के अध्ययन के साथ-साथ छात्रों को प्रायोगिक ज्ञान दिए जाने के उद्देश्य से ही महाविद्यालय द्वारा नियमित रूप से शैक्षणिक भ्रमण कराया जाता है। संगोष्ठी में महाविद्यालय सहायक आचार्य संतोष कुमार ने महिला अधिकारों व अपराधों की जानकारी दी। महाविद्यालय विद्यार्थी निष्काम राठी, प्रियांश जैन, दिशा गुरलानी ने महिलाओं से संबधित कानूनों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में एडवोकेट प्रहलाद व्यास ने संस्थान की ओर से अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ. नेहा बोत्रा ने किया। सहायक आचार्य शोभना वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में 90 से अधिक विद्यार्थियों सहित विधि व्याख्याताओ ने भाग लिया। इस अवसर पर सहायक आचार्य डॉ. आकांक्षा शर्मा, अभिलाषा, सुनंदा बिश्नोई, संगीता सिंह, कमलेश पारीक, संतोष शर्मा, दिनेश जोशी, सुशीला मीणा, कुश रोशन आदि उपस्थित थे।
Tagsआचार्य चाणक्य लॉ कॉलेजविद्यार्थिशैक्षणिक भम्रणमहिला थाना परिसरAcharya Chanakya Law CollegeStudentsEducational TourMahila Thana Campusजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Gulabi Jagat Gulabi Jagat](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542630-c76cdf9c-3b9f-4516-be18-f703e9bac885.webp)
Gulabi Jagat
Next Story