राजस्थान
Sriganganagar: 26 और 28 अगस्त को वित्त मंत्रालय के विशेष शिविर
Tara Tandi
25 Aug 2025 2:32 PM IST

x
Sriganganagar श्रीगंगानगर । भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के शिविरों का आयोजन किया जाएगा। श्रीगंगानगर जिले की कुल 342 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। 26 एवं 28 अगस्त को विभिन्न बैंकों द्वारा 16 गांवों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
अग्रणी जिला प्रबन्धक श्री मुकेश कुमार जांगडा ने बताया कि 26 अगस्त को एसबीआई द्वारा गांव कालियां, 9 एलएमबी, कीकरवाली में, बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा फूसेवाला, सरदारपुराजीवन में, आरजीबी द्वारा मानेवाला, 6 जेडडब्ल्यूएम, इंडसइंड बैंक द्वारा नरसिंहपुरा में शिविर आयोजित किये जायेंगे। इसी प्रकार 28 अगस्त को पीएनबी द्वारा गांव खाटलबाना, 7 केएनडी में, बैंक ऑफ बडोदा द्वारा कमीनपुरा में, एसबीआई द्वारा राजपुरा, 90 जीबी, लक्खाहाकम, आरजीबी द्वारा तांखरावाली, डीसीसीबी द्वारा मोकलसर में शिविर आयोजित किये जायेंगे।
शिविर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के तहत पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण एवं प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत नये खाते खोले जाएंगे तथा निष्क्रिय खातों के लिए री-केवाईसी की जाएगी। आयोजित शिविर स्थल पर आस-पास के नागरिक पहुंचकर लाभ ले सकेंगे।
TagsSriganganagar 26 -28 अगस्तवित्त मंत्रालयविशेष शिविरSriganganagar 26 -28 AugustMinistry of FinanceSpecial Campजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





