
x
वीडियो सामने आया.
रायपुर: राजधानी में गाड़ियां सुरक्षित नहीं है, छोटी-मोटी गाड़ियां नहीं बल्कि ई-रिक्शा को भी चोर नहीं बख्श रहे हैं. ऐसा वाकया टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर में हुआ, जहां घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा के चोरी का वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया है. वाहन मालिक की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर चोर की तलाश कर रही है.
संजय नगर निवासी शाहिना खान/वहाब खान हमेशा की तरह रात में घर के बाहर ई-रिक्शा को खड़ी कर अंदर सो रहे थे. बाहर चोर ने मौका देखकर रात के अंधेरे में ई-रिक्शा पार कर दिया. सुबह जब वाहन मालिक बाहर निकले तो ई-रिक्शा नहीं दिखने पर होश उड़ गए.
इधर-उधर पतासाजी करने के बाद उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी के फुटेज की जांच शुरू की, और पूरा मामला सामने आ गया. वाहन मालिक ने तुरंत टिकरापारा थाना में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस घर के सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ रास्ते में पड़ने वाले मकानों में लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच कर रही है. पुलिस ने जल्द ही चोर तक पहुंचने की बात कही है.
Tagsरायपुररायपुर न्यूज़रायपुर पुलिसरायपुर लेटेस्ट न्यूज़RaipurRaipur NewsRaipur PoliceRaipur Latest News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





