राजस्थान

Sri Ganganagar : सड़क मरम्मत का कार्य करवा रही है आरयूआईडीपी

Tara Tandi
12 July 2024 12:39 PM IST
Sri Ganganagar : सड़क मरम्मत का कार्य करवा रही है आरयूआईडीपी
x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगगर । आचार्य तुलसी मार्ग और विनोबा बस्ती मार्ग पर क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का कार्य आरयूआईडीपी द्वारा करवाया जा रहा है। आरयूआईडीपी के एसई राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि आचार्य तुलसी मार्ग पर विभाग द्वारा पेयजल एवं सीवर लाईन बिछाने का कार्य किया गया है। इंटर कनेक्शन कार्य करने के बाद रोड़ को मोटरेबल कर दिया गया था। बारिश आने के कारण रोड़ को रिपेयर नहीं किया गया था। 10 जुलाई को आचार्य तुलसी मार्ग पर इंटर कनेक्शन की टोप सरफेस रिपयेर का कार्य शुरू कर पूर्ण कर दिया गया है।
इसी तरह विनोबा बस्ती पार्क रोड़ पर विभाग द्वारा पेयजल पाईपलाइन बिछाई जा रही है। जल्द ही उक्त कार्य पूर्ण हो जायेगा। इसके पश्चात विभाग द्वारा रोड़ रेस्टोरेशन का कार्य शुरू कर दिया जायेगा। विभाग द्वारा पिछले दिनों में किये गये रोड़ रेस्टोरेशन के कार्य कहीं भी क्षतिग्रस्त नहीं हुए हैं।
Next Story