राजस्थान

Sri Ganganagar: राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई को

Tara Tandi
15 April 2025 4:49 PM IST
Sri Ganganagar: राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई को
x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राजस्थान उच्च न्यायालय परिसर) जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री आलोक सुरोलिया (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीगंगानगर के निर्देश पर इस वर्ष की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई 2025 को आयोजित की जायेगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्री गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में दाण्डिक शमनीय अपराध, चैक अनादरण के मामले, बैंक ऋण संबंधी मामले, मोटरयान दुर्घटना संबंधी मामले, उपभोक्ता सम्बंधी मामले, वैवाहिक मामले, ऋण विवाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व सम्बंधी मामले, बिजली पानी के अशमनीय मामलों के अतिरिक्त मामले व अन्य सिविल मामलों व राजीनामा योग्य मामलों का निस्तारण समझाईश से करवाने के प्रयास किये जायेंगे।
श्री तेनगुरिया द्वारा आमजन से अपील की गई है कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने प्रकरण का राजीनामा से निस्तारण करवाने हेतु बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेवें। इस लोक अदालत के अवसर का लाभ उठाने हेतु पक्षकारान संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर अपने प्रकरण का राजीनामा से निस्तारण करवायें।
Next Story