राजस्थान

Sri Ganganagar:15 अक्टूबर तक बकाया आबियाना जमा करवाएं किसान

Tara Tandi
1 Oct 2024 2:42 PM GMT
Sri Ganganagar:15 अक्टूबर तक बकाया आबियाना जमा करवाएं किसान
x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । जल संसाधन वृत कार्यालय श्रीगंगानगर के अधीनस्थ अधिशाषी अभियन्ताओं द्वारा अपने अधीनस्थ काश्तकारों को 15 अक्टूबर 2024 तक बकाया आबियाना जमा करवाये जाने तथा 15 अक्टूबर 2024 तक बकाया आबियाना जमा नही करवाये जाने वाले काश्तकारों की पानी की बारी काटे जाने का नोटिस सार्वजनिक किया गया है।
जल संसाधन विभाग के एसई श्री धीरज चावला ने बताया कि आबियाना की वसूली कम होने के कारण नहरो की साफ-सफाई एवं देख-रेख समुचित रूप से नही हो पा रही है, जिसके कारण नहरों की टेल का पानी प्रभावित हो रहा है। नहरों की टेल में पानी प्रभावित होने से टेल के काश्तकारों द्वारा नहर की सफाई करवाये जाने हेतु प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किये जा रहे है। इसलिए समस्त अध्यक्ष जल उपयोक्ता संगमों को निर्देशित किया जाता है कि अपने क्षेत्राधिकार के समस्त काश्तकारों से बकाया सिंचाई शुल्क ध् आबियाना की 15 अक्टूबर 2024 तक 100 प्रतिशत सिंचाई वसूली की जावें।
उन्होंने बताया कि यदि किसी काश्तकार के द्वारा बकाया सिंचाई शुल्क/आबियाना 15 अक्टूबर 2024 तक जमा नही करवाया जाता है तो काश्तकार की सिंचाई पानी विवर्जित किये जाने हेतु प्रस्ताव सम्बन्धित सहायक अभियन्ता/अधिशाषी अभियन्ता के माध्यम भिजवाये जावें। उनके द्वारा 15 अक्टूबर 2024 तक बकाया आबियाना वसूली नही किये जाने आबियाना जमा नही करवाने वाले काश्तकारों की बारी विवर्जित करने के प्रस्ताव नही भिजवाये जाने पर संबंधित अध्यक्ष के विरूद्ध राजस्थान कृषक सहभागिता अधिनियम 2000 व नियम 2002 के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी। इसकी समस्त जिम्मेदारी अध्यक्ष की होगी।
---------
Next Story