राजस्थान
Sri Ganganagar: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 8 व 9 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर
Tara Tandi
6 April 2025 7:40 PM IST

x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर। माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री भजनलाल शर्मा दो दिवसीय दौरे पर 8 और 9 अप्रैल 2025 को गंगानगर आएंगे। वे यहां सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीद का शुभारंभ करने के पश्चात किसानों और व्यापारियों से संवाद भी करेंगे।
प्राप्त यात्रा कार्यक्रम के अनुसार माननीय मुख्यमंत्री 8 अप्रैल को सायं 7 बजे सड़क मार्ग से गंगानगर पहुंचेंगे। सूरतगढ़ स्थित एक होटल में रात्रि विश्राम करने के पश्चात 9 अप्रैल को यहीं कार्यकर्ताओं से सम्वाद करेंगे।
प्रातः 11 बजे माननीय मुख्यमंत्री नई धानमंडी पहुंचकर सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीद का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान उनका किसानों और व्यापारियों से संवाद भी प्रस्तावित है। नई धानमंडी से रवाना होकर माननीय मुख्यमंत्री शिवपुर हैड पहुंचेंगे। यहां शिवपुर हैड का निरीक्षण करने के पश्चात दोपहर बाद श्रीकरनपुर मार्ग से होते हुए बुड्ढाजोहड़ पहुंचेंगे।
बुड्ढाजोहड़ कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात माननीय मुख्यमंत्री सुपर थर्मल पावर स्टेशन सूरतगढ़ पहुंचेंगे। यहां सुपर थर्मल पावर स्टेशन सूरतगढ़ का निरीक्षण करने के साथ-साथ माननीय मुख्यमंत्री थर्मल अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री सूरतगढ़ एयर फोर्स स्टेशन से जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
माननीय मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर रविवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। माननीय मुख्यमंत्री महोदय के प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम और रूट चार्ट के अनुसार समस्त अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि जिन अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं, उसका भली प्रकार निर्वहन किया जाए। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, एडीएम सतर्कता श्रीमती रीना, श्री कैलाश चंद्र शर्मा, श्रीमती स्वाति गुप्ता, श्रीमती शिवा चौधरी, श्री धीरज चावला, डॉ. अजय सिंगला, श्री वीआई परिहार सहित अन्य मौजूद रहे।
TagsSri Ganganagar मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 89 अप्रैल दो दिवसीय दौरे परSri Ganganagar Chief Minister Bhajanlal Sharma on two-day tour on 89 Aprilजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





