राजस्थान

Sikar सीकर में रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी: 12 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा

Mohammed Raziq
7 Oct 2023 12:12 PM IST
Sikar सीकर में रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी: 12 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा
x
तापमान में मामूली बढ़ोतरी: 12 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा
राजस्थान सीकर में लगातार दूसरे दिन रात का तापमान 20 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है। वही आज भी सीकर में मौसम पूरी तरह से साफ है। फिलहाल मौसम विशेषज्ञों की माने तो सीकर में 12 अक्टूबर तक मौसम ड्राई रहेगा।
बात करें यदि तापमान की तो सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि इससे पहले शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार को भी पूरे दिन सीकर में मौसम साफ रहा।
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार फिलहाल 12 अक्टूबर तक सीकर सहित राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में मौसम ड्राई रहने वाला है। इस दौरान दोपहर के तापमान में तो ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि नमी के असर से रात के तापमान में बदलाव हो सकता है।
Next Story