राजस्थान

Sirohi : जिला कलेक्टर ने वीरबाला कालीबाई जनजाति आ़श्रम वरली का निरीक्षण किया

Tara Tandi
3 July 2024 6:39 PM IST
Sirohi : जिला कलेक्टर ने वीरबाला कालीबाई जनजाति आ़श्रम वरली का निरीक्षण किया
x
Sirohi सिरोही । जिला कलेक्टर शुभम चैधरी ने राजकीय वीरबाला कालीबाई जनजाति आ़श्रम वरली का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित बालिकाओं को कैरियर सम्बंधी जानकारी दी एवं छात्रावास में रहने, खाने- पीने की समस्याओं के बारे में पुछा तथा निर्माणाधीन छात्रावास भवन का निरीक्षण किया।
जिला कलेक्टर चैधरी द्वारा विशेष रेल परियोजना डब्ल्यु डी एफ सी हेतु निर्माणधीन आर.ओ.बी 108 ग्राम बनास का भी मौका निरीक्षण किया गया एवं सम्बन्धित रेलवे अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने जेके लक्ष्मी सिमेन्ट फैक्ट्री का भी अवलोकन किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को प्रभावी मोनिटरिंग के लिए निर्देशित किया। जिला कलेक्टर ने पुलिस थाना पिण्डवाडा में कानून व्यवस्था के बारे में बैठक ली जिसमें पुलिस अधीक्षक, उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार व पुलिस थानाधिकारी पिण्डवाडा उपस्थित थे।
Next Story