भारत

महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, मुर्गी के पंख से ढका दिखा, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
3 July 2024 12:53 PM IST
महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, मुर्गी के पंख से ढका दिखा, फिर जो हुआ...
x

सांकेतिक तस्वीर

हत्यापोरी ने बताया कि उसकी सौतेली सास तंत्र-मंत्र करना जानती थी।
कटिहार: बीती 11 जून को दिग्धी फ्लाई ओवरब्रिज के पास तालाब किनारे झाड़ी में मुर्गी के पंख से ढका एक महिला का शव बरामद हुआ। मामला खुला तो पता चला कि आरोपित ने महिला को डायन होने के शक के आधार पर पहले बंदर के मल वाली शराब पिलाई। जब उसकी मौत नहीं हुई तो गला दबाकर हत्या कर दी। पूछताछ में मामला सामने आया कि मृतिका ने आरोपित के पति को तंत्र-मंत्र करके मार दिया था। इसका ही बदला उसने लिया था। मुफस्सिल पुलिस ने महिला की हत्या का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्यारोपियों की पहचान किशनगंज के महेश बथना निवासी मंगनी देवी सह निरमा और झारखंड के देवघर मधूपुर निवासी शमीम के रूप में हुई है।
हत्यापोरी ने बताया कि उसकी सौतेली सास तंत्र-मंत्र करना जानती थी। वो डायन थी। उसे मारने के लिए पहले बंदर का अपशिष्ट डालकर शराब पिलाई थी, लेकिन फिर भी वो नहीं मरी। फिर अपने भाई के घर में रहने वाले झारखंड के मो. शमीम अंसारी के साथ मिलकर गमछा से सास का गला दबाकर मार दिया। फिर शव को घर से थोड़ी दूरी पर स्थित पानी से भरे तालाब में डालकर मुर्गी के पंख से ढ़क दिया ताकि किसी को भनक न लगे।
पुलिस ने बताया कि शव का हाथ छोड़कर शेष सभी भाग सड चुका था। हाथ पर एक अन्य भाषा गोदना में महिला का नाम लिखा हुआ था। दिग्धी के लोगों को हाथ दिखाकर पूछा गया तो पता चला कि गोदाना वाली एक महिला को घटना स्थल से कुछ ही देर पर स्थित मांगन ऋषि के घर में 1 जून को देखा गया था। तब जाकर इस बात का खुलासा हुआ था कि मंगनी देवी के पति को शांता देवी ने तंत्र-मत्र कर मार दिया था। इस कारण उसने बदला लेने के लिए उसकी हत्या कर दी।
एएसपी ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने जब मांगन ऋषि से पूछताछ की तो पता चला कि वह महिला किशनगंज की है। वह उसकी बहन निरमा उर्फ मंगनी देवी के सौतेली सास शांता देवी की लाश है। एएसपी ने बताया कि हत्यारोपी की पहचान होने के बाद किशनगंज जाकर मंगनी देवी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मंगनी ने बताया कि उसके पति संजय को शांता देवी ने तंत्र-मंत्र कर मार दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story