राजस्थान
Sirohi: जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन बैठक, बाढ़ राहत कार्यों की रूपरेखा तय
Tara Tandi
19 July 2025 6:58 PM IST

x
Sirohi सिरोही। जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को जिला परिषद सभागार में संभावित बाढ/चक्रवात एवं अत्यधिक वर्षा की स्थिति में बचाव एवं राहत व्यवस्थांए सुनिश्चित करने के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान जिला कलेक्टर चौधरी ने जल संसाधन विभाग, पुलिस विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, चिकित्सा विभाग, रसद विभाग, पशुपालन विभाग, परिवहन विभाग, मत्सय विभाग, जिला परिषद, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, जनजाति क्षेत्रिय विभाग, महाविद्यालय एवं स्काउट, रोडवेज, बीएसएनएल, नगरीय निकाय, होमगार्ड, राजस्व, कृषि, वन व सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अधिकारियों से अब तक की गई तैयारियों की चर्चा की और ऐसी परिस्थितियों में की जाने वाली अपेक्षित कार्यवाही पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने अधीनस्थ ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ भी नियमित रूप से संपर्क में रहें तथा आवश्यक दूरभाष नम्बरों की सूची भी सदैव अपने पास रखे।
उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को मौसमी बीमारियों के सम्बन्ध में इंतजाम करने, दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, पशुपालन विभाग को पशुओं में फैलने वाली मौसमी बीमारियों की रोकथाम करने, विद्युत विभाग को लाइन मैन आदि को फिल्ड में सक्रिय रखने, नावों की फिटनेस कार्यवाही आदि कार्य एवं सभी संबंधित विभागों को आवंटित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों को स्थिति की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने एवं अलर्ट मोड पर रहने की बात भी कही।
जिला कलेक्टर ने जिले में स्थित विभिन्न पिकनिक पाइंट्स, झरने आदि पर पुलिस आदि की गश्त सुनिश्चित करने, किसी भी दुर्घटना से बचाव के लिए आवश्यक जानकारी सादृश्य करने तथा आपदा की स्थिति में अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल, उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल, सीओ मुकेश चौधरी सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
TagsSirohi जिला कलेक्टरअध्यक्षता आपदा प्रबंधन बैठकबाढ़ राहत कार्योंरूपरेखा तयSirohi District Collectorchaired disaster management meetingflood relief worksoutline decidedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





