राजस्थान

Sirohi: दिव्यांग प्रमाणीकरण शिविर 19 फरवरी को पिंडवाड़ा पंचायत समिति

Tara Tandi
18 Feb 2025 5:59 PM IST
Sirohi: दिव्यांग प्रमाणीकरण शिविर 19 फरवरी को पिंडवाड़ा पंचायत समिति
x
Sirohi सिरोही । जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, चिकित्सा विभाग, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांग ऑनलाईन प्रमाण-पत्र के लिए शिविर का आयोजन 19 फरवरी को पंचायत समिति पिण्डवाड़ा में किया जायेगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक राजेंद्र कुमार पुरोहित ने बताया कि इस शिविर में दिव्यांगजन जो पूर्व में ऑफलाईन प्रमाण पत्र बनवा चुके हैं उन्हे ऑनलाईन करवाने आवश्यक है वहीं ऐसे दिव्यागजन जिनके पास दिव्यांग प्रमाण-पत्र नहीं है वे ई-मित्र पर स्वावलम्बन पोर्टल पंजीयन करवाकर/पंजीयन रसीद शिविर पर लाकर मेडिकल टीम के समक्ष उपस्थिति होवे, प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया की जायेगी। वही जिनके पास यूडीआईडी कार्ड नहीं है वे भी इस शिविर में भाग लेकर अपने साथ आधार कार्ड, जन आधार कार्ड एवं पुराना दिव्यांग प्रमाण-पत्र लेकर उपस्थिति होवे। शिविर में रोडवेज की और से स्मार्ट कार्ड भी बनाये जायेंगे वही दिव्यांग उपकरण के लिए चिन्हीकरण भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि संबंधित शिविर से पूर्व पंजीयन करवाना सुनिश्चित कर पंजीयन रसीद लेकर आवे।
Next Story