
x
Jaipur सिरोही । पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाडा के तहत 25 जून को पंचायत समितिवार ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर पंचायत समिति सिरोही की ग्राम पंचायत गोयली व तवरी, पंचायत समिति शिवगंज की ग्राम पंचायत बडगांव व धु्रबाणा, पंचायत समिति पिण्डवाडा की ग्राम पंचायत उन्दरा, झाडोली व सिवेरा, पंचायत समिति आबूरोड की ग्राम पंचायत चण्डेला, ओर व खडात तथा पंचायत समिति रेवदर की ग्राम पंचायत अनादरा, गुलाबगंज व पामेरा पर शिविर आयोजित होंगे।
इन शिविर में प्रमुख कार्य जिनमें लंबित पत्थरगढी और सीमाज्ञान प्रकरणों का निस्तारण, लंबित नामांतरणों का निस्तारण, लंबित कुर्रेतजात रिपोर्ट तैयार करना, रास्तों के प्रकरणों का निस्तारण, आपसी सहमति से बंटवारा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना के लिए 10 हजार गांवों के बीपीएल परिवारों का सर्वे व विभिन्न योजनां से जोडने के लिए आवेदन, स्वामित्व पट्टे बनाना व वितरण करना, पानी की टंकियों की साफ-सफाई करवाना, लंबित नल कनेक्शन जारी करना, लीकेज की मरम्मत और जल दबाव जांच, नहरों के पटरों की सफाई एवं मरम्मत, नर्सरियों से पौधा वितरण, मृदा नमूनों का संग्रहण व कार्ड का वितरण, मंगला पशु बीमा में रजिस्टर्ड पशुओं का हेल्थ सर्टिफिकेट और पॉलिसी जनरेट करना, पशुओं की जांच एवं इलाज और टीकाकरण, एनएफएसए अन्तर्गत लंबित प्रकरणों का निस्तारण, आयुष्मान कार्ड वितरण करना, विद्यालयों में प्रवेशोत्वस आयोजित कर नामांकन बढावा एवं झूलते तार और विद्युत पोल सही करवाना जैसे इत्यादी कार्य होंगे।
TagsJaipur पंडित दीनदयालउपाध्याय पखवाड़ेअरनिया कलांजनसेवा शिविर शुरूJaipur Pandit Deendayal Upadhyay fortnightArnia Kalanpublic service camp startedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





