छत्तीसगढ़

CG BREAKING: आइसक्रीम का लालच देकर 9 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
24 Jun 2025 6:36 PM IST
CG BREAKING: आइसक्रीम का लालच देकर 9 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Korba. कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां आइसक्रीम खिलाने का लालच देकर 9 साल की मासूम बच्ची के साथ एक व्यक्ति ने दरिंदगी किया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गिरफ्तार किया और उसे जेल भेज दिया है। यह मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी आरोपी 54 वर्षीय संजीव गुप्ता, जो एक परिचित के घर घूमने गया था, जहां पीड़िता की मां और 9 साल की मासूम घर पर थी। मां घर के काम करने लगी और बेटी बाहर आंगन में खेल रही थी।


तभी दरिंदा संजीव गुप्ता ने बच्ची को आइसक्रीम खिलाने के बहाने एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। जिसके बाद बच्ची ने घर पहुंचकर अपनी मां को बताया कि अंकल ने बैड टच किया। इसके बाद परिजनों ने तुरंत दर्री थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि आरोपी संजीव गुप्ता के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने नाबालिग को लालच देकर अपने साथ लेकर गया और उसके साथ गलत काम किया। पीड़िता ने अपने परिजनों को इस संबंध में बताया। जिसके बाद पीड़िता और परिजनों ने थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Next Story