राजस्थान

सिखवाल समाज महिला मंडल ने मनाया फाग उत्सव

Gulabi Jagat
31 March 2024 3:52 PM GMT
सिखवाल समाज महिला मंडल ने मनाया फाग उत्सव
x
भीलवाडा। सिखवाल महिला मंडल द्वारा संजय कॉलोनी सिखवाल भवन मे फाग उत्सव मनाया गया। संस्था अध्यक्ष प्रहलाद राय ओझा ने बताया की कथा वाचक पंडित पुष्पेंद्र भाई ओझा और उनकी पार्टी पार्टी द्वारा चारभुजा नाथ सांवरिया सेठ एवं फाग के गीतों की प्रस्तुति दी। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती लीला शर्मा ने बताया कि रंग मत डाले रे सांवरिया मारो गुर्जर मारे रे, पगलिया री पायल भीजे, हाथा रों चुडलो, जल जमना रो पानी किया लाऊ रे रसिया आदि भजनों पर महिलाओं ने इत्र वर्षा, अबीर गुलाल और फूलों की होली राधा कृष्ण सुदामा की झांकी संघ नृत्य किया। महिला प्रकोष्ठ डॉ दीपिका उपाध्याय, सोनल ओझा, सीमा ओझा, कांता उपाध्याय, तमन्ना शर्मा, ज्ञानवती पांडे, यशोदा शर्मा, राधा पुरोहित, मंजू तिवारी, मधु व्यास, गौरी व्यास, युवा प्रकोष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र ओझा, पार्षद सागर पांडे, महावीर पुरोहित, घनश्याम, रामदयाल, विनोद, सत्यदेव, ऋषि सिंह संस्थान उपाध्यक्ष मंजू शर्मा सहित कई महिला कार्यकर्ता, समाज जन उपस्थित रहे। पधारे हुए विशिष्ट अतिथियों का एवं माताओ का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। समापन पर महा आरती एवं प्रसाद वितरित किया गया।
Next Story