राजस्थान

Sikar : विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को चिकित्सा संस्थानों में दिलाई जाएगी शपथ

Tara Tandi
13 Jun 2024 8:03 PM IST
Sikar  : विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को चिकित्सा संस्थानों में दिलाई जाएगी शपथ
x
sikar सीकर । चिकित्सा विभाग की ओर से 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाएगा। दिवस पर 20 ईयर्स ऑफ सेलीब्रेटिंग गीविंग थैक्यू ब्लड डोनर्स स्लोगन पर सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्मल सिंह ने जिले के सभी बीसीएमओ इस संबंध में निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि दिवस के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान से संबंधित भ्रांतियों को दूर कर जनजागृति के माध्यम से अधिक से अधिक स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आमजन को प्रेरित किया जाएगा। दिवस पर आमजन को रक्तदान करने के लिए शपथ दिलाई जाएगी।
Next Story