राजस्थान
Sikar: धोद उपखण्ड के शाहपुरा गांव में डॉ.अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण
Tara Tandi
25 Aug 2025 12:13 PM IST

x
Sikar सीकर । जिले के धोद उपखण्ड के शाहपुरा गांव में आयोजित एक भव्य समारोह में भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मंजू बाघमार राज्यमंत्री, पीडब्ल्यूडी, महिला एवं बाल विकास, बाल अधिकारिता विभाग, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर ने की।
इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने शाहपुरा गांव के मुख्य चौक में लगाई गई बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का जनप्रतिनिधियों द्वारा अनावरण किया गया। अपने उद्बोधन में वक्ताओं ने डॉ.अम्बेडकर की भारतीय संविधान निर्माण में रही भूमिका के बारे में जानकारी देते हुए उनके जीवन और आदर्शो को अपने जीवन मे प्रेरणा स्रोत्र बनाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन और उनके संविधान निर्माण में योगदान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके विचारों को आत्मसात करने की अपील की। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष और समर्पण का प्रतीक है, जो सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
ग्रामीणों ने इस मौके पर सीकर-डीडवाना रोड पर जल भराव की समस्या से मंत्री और विधायकों को अवगत कराया तथा इसके शीघ्र समाधान की मांग की। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा—निर्देश दिये।
कार्यक्रम में धोद विधायक गोरधन वर्मा, भजनलाल रोलन (पूर्व अध्यक्ष, अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी), ओमप्रकाश बिजारणियां, शाहपुरा सरपंच रतनी देवी, बी.एल. भाटी, जगदीश दानोदिया, केशव दास महाराज, प्रकाश दास महाराज, रतन लाल बधाला, मेवा राम, मदन लाल, चुन्नीलाल, राजेंद्र सिंह शेखावत, ओमप्रकाश, राजेश मीना, मोतीराम कुमावत, श्याम सुंदर इंदौरिया सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
TagsSikar धोद उपखण्डशाहपुरा गांवडॉ.अंबेडकरमूर्ति अनावरणSikar Dhod subdivisionShahpura villageDr. Ambedkarstatue unveilingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





