मनोरंजन
बुजुर्ग महिला की सुरीली आवाज में खोए सोनू सूद, कहा- 'हुनर तो सभी में होता है'
jantaserishta.com
25 Aug 2025 11:09 AM IST

x
देखें वीडियो.
मुंबई: बॉलीवुड के अभिनेता सोनू सूद को सिर्फ एक एक्टर के तौर पर नहीं, बल्कि एक नेकदिल इंसान के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद करके जो पहचान बनाई, वह आज भी लोगों के दिलों में कायम है। सोनू सूद अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा साझा करते हैं, जो दिल को छू जाता है। चाहे किसी जरूरतमंद की मदद हो या किसी अनदेखी प्रतिभा को दुनिया के सामने लाना, सोनू सूद हमेशा अपने काम से लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया, जो हर किसी के दिल को भा रहा है।
इस वीडियो में सोनू सूद एक बुजुर्ग महिला के पास बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में वह बताते हैं कि यह अम्मा कमाल की सिंगर हैं। इसके बाद वह बड़ी विनम्रता से उनसे कुछ गाने की गुजारिश करते हैं। बुजुर्ग महिला मुस्कराते हुए मराठी भाषा का एक गीत गाना शुरू करती हैं। उनका सुर, उनका लय और उनकी आवाज इतनी भावनात्मक होती है कि देखने वाले का दिल छू जाता है। गाना खत्म होने के बाद सोनू सूद उनकी तारीफ करते हैं और मुस्कराते हुए कहते हैं, "बहुत बढ़िया, आप आर्टिस्ट हैं।" यह सुनकर अम्मा के चेहरे पर खुशी आ जाती है और वह सोनू सूद को आशीर्वाद देती हैं।
इस पूरे पल को सोनू सूद ने कैमरे में कैद किया और इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए एक बेहद दिल को छू लेने वाला कैप्शन लिखा, "हुनर तो सभी में होता है। किसी का छिप जाता है, किसी का छप जाता है। अम्मा, आप कमाल हो। गणपति बप्पा मोरया।" वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।
कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा, "असली हीरो आप हैं, सोनू सूद।" तो कुछ ने कहा, "अम्मा की आवाज ने दिल छू लिया।" कई लोगों ने हाथ जोड़ने वाली और दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट किया।
Tagsबुजुर्ग महिला की सुरीली आवाज में खोए सोनू सूदसोनू सूदबुजुर्ग महिला की सुरीली आवाजSonu Sood lost in the melodious voice of an elderly womanSonu Soodmelodious voice of an elderly woman
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





