राजस्थान

श्री सांवरिया सेठ बचत समिति का सावन वन भ्रमण सम्पन्न

Gulabi Jagat
21 July 2025 11:22 PM IST
श्री सांवरिया सेठ बचत समिति का सावन वन भ्रमण सम्पन्न
x
Bhilwara, भीलवाड़ा। श्री सांवरिया सेठ बचत समिति (स्व. नाथुलाल पटवारी का धड़ा भीलवाड़ा) के सदस्यो का सपरिवार एक दिवसीय वन भ्रमण हर्षाेल्लास से सम्पन्न हुआ। समिति अध्यक्ष राकेश पटवारी ने बताया कि इस धार्मिक यात्रा का उद्देश्य धड़ा के परिवारों में आपसी मेलजोल बढ़ाना एवं प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद प्राप्त करना। इसमें पटवारी, तोतला, चेचाणी, लाठी, भंडारी, जागेटिया, बहेडिया, मंत्री, बिड़ला, दरगड, काबरा, डाड, सोडाणी, धूपड़ एवं कास्ट परिवार के सदस्य सम्मिलित होते है। अध्यक्ष पटवारी ने बताया कि समिति द्वारा सावन के महीने में वन भ्रमण के दौरान सुखानंद महादेवजी, खेड़ापति बालाजी भादवा माताजी के दर्शन एवं प्राकृतिक हरियाली व झरने का 111 सदस्यों जिसमें बुजुर्ग से बच्चों तक सब ने आनंद लिया। कोषाध्यक्ष विवेक पटवारी ने बताया की इससे पूर्व भी समिति सदस्यों द्वारा पिछले आठ वर्षाे से विभिन्न स्थानो पर धार्मिक यात्रा एवं दार्शनिक स्थलों के भ्रमण का कार्यक्रम बस एवं ट्रेन द्वारा संपन्न हुआ। वन भ्रमण यात्रा में राजेश पटवारी, रामपाल लाठी, महेश भंडारी, भंवरलाल लाठी, अरविंद चेचानी, राधेश्याम तोतला, चांदमल बहेड़िया, रामपाल जागेटिया, सत्यनारायण तोतला, चांदमल दरगड़, मदन मंत्री, घीसू लाल तोतला, दिनेश, किशन, सतीश पटवारी, संजय भंडारी आदि सम्मिलित हुए।
Next Story