राजस्थान
श्रीरामचरितमानस नवाह्न पारायण महायज्ञ शुरू, रामायण की चौपाइयों से गूंजा Ramdham
Gulabi Jagat
30 March 2025 10:33 PM IST
x
Bhilwara। श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट की ओर से हमीरगढ़ रोड स्थित रामधाम में 70वें अष्टोत्तरशत श्री रामचरित मानस नवाह्न पारायण महायज्ञ एवं यज्ञ का वार्षिक महोत्सव रविवार से शुरू हुआ। अध्यक्ष सूर्यप्रकाश मानसिंहका एवं उपाध्यक्ष हेमंत मानसिहका ने बताया कि पीत वस्त्र भारतीय परंपरा के अनुसार कुर्ता पजामा व राम नाम की पछेवड़ी पहने 166 श्रद्धालुओं ने रामायण की हर चौपाई के साथ यज्ञ में घी की आहुतियां देकर सुख शांति की कामना की। श्रीरामचरित मानस का पाठ व्यासपीठ से घनश्याम उपाध्याय (मांडल वालों) ने कराया। हवन अनुष्ठान का संचालन पं. रामू शर्मा ने किया। राम धाम भोजनशाला में विद्वान पंडितों को भोजन कराया गया। ट्रस्ट के प्रवक्ता गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया कि रामधाम प्रांगण में साप्ताहिक रामायण पाठ शिव प्रकाश लाठी के सानिध्य में हुआ। पाठ में रामायण की चौपाइयों के सामूहिक गान के साथ ही सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, कीर्तन, रामायण पर अंताक्षरी आदि हुए। राकेश सिंहल, ललित हेडा, रमेश नवाल,कन्हैया लाल मुंदड़ा, ललित हेड़ा, रामपाल शर्मा, सुभाष बिड़ला, संजीव गुप्ता, बद्री लाल सोमानी, विष्णु मानसिंहका, गोपाल अग्रवाल का सहयोग रहा। कार्यक्रम 7 अप्रैल तक प्रतिदिन प्रात 7.15 से 10 बजे तक चलेगा। रामनवमी पर 6 अप्रेल को श्री राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन दोपहर 12.15 बजे विशेष पूजन होगा जबकि शाम को छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा। 7 अप्रेल को सुबह 10 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति होगी।
Tagsरामधामश्रीरामचरितमानस नवाह्न पारायण महायज्ञरामायण की चौपाइयोंगूंजा रामधामजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





