राजस्थान
श्री महावीर हनुमान सेवा संस्थान ने धूमधाम से निकाली 10वीं कावड़ यात्रा, गूंजे भोले के जयकारे
Gulabi Jagat
3 Aug 2025 11:24 PM IST
x
भीलवाडा। श्री महावीर हनुमान सेवा संस्थान, भीलवाड़ा की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अच्छी वर्षा की कामना को लेकर धूमधाम से भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया। संस्थान के महेश जाजू ने बताया कि भजन और भक्ति गीतों पर नाचते गाते भोलेनाथ के जयकारे लगाते श्रद्धालु कावड़ लेकर निकले तो क्षेत्र का माहौल धर्ममय हो गया। प्रचार मंत्री कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि कावड़ यात्रा पीपलेश्वर महादेव मंदिर से आजाद चौक, सत्यनारायण मंदिर, रेलवे स्टेशन, सरकारी दरवाजा, गोल प्याऊ चौराहा, सूचना केंद्र, गर्ल्स कॉलेज, बड़ला चौराहा, दादी धाम होते हुए हरणी महादेव पहुंची। संयोजक राजेश शर्मा ने बताया संस्थान की दसवीं कावड़ यात्रा सम्पन हुईं जिसमे 161 कावड़ियो एवम 51 महिलाएं कलश लेकर हरणी महादेव मन्दिर पहुंचकर 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर में भगवान महेश का जलाभिषेक किया गया। उसके पश्चात भोले का अभिषेक कर भजन कीर्तन से सभी को सराभोर किया गया। इस से पुर्व महिला पुरुष श्रद्धालु डीजे की धुन पर मधुर भजनों पर नाचते गाते हुए हरणी महादेव पहुंचे। सह संयोजक प्रेम बंजारा ने बताया कि कावड़ यात्रा का शुभारम्भ महंतमोहन शरण शास्त्री, उद्योगपति गजान्द बजाज, पूर्व पार्षद राधेश्याम सोमानी ने किया। सहसयोजक नवीन खंडेलवाल ने बताया कावड़ यात्रा का स्वागत शहर मे कई स्थान पर पुष्प वर्षा कर किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्थान के अध्यक्ष राजेंद्र मूंदडा, धनराज जाजू, संजय झंवर, ओम प्रकाश शर्मा, राजेश सियाग, परमेश्वर शर्मा, राजेश शर्मा, सरवन शर्मा, राजू शर्मा, जयंत शर्मा, पंकज अग्रवाल, दीपक माहेश्वरी, तुलसीराम माली, राजू साहू, नवीन झंवर सहित संस्थान के सभी सदस्य का सहयोग रहा। अंत मे सभी श्रद्धालुओ ने महाप्रसादी ग्रहण की।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारश्री महावीर हनुमान सेवा संस्थान10वीं कावड़ यात्राभोले के जयकारेShri Mahavir Hanuman Seva Sansthan10th Kavad Yatracheers for Bhole
Next Story





