श्री महावीर हनुमान सेवा संस्थान ने धूमधाम से निकाली भव्य कावड़ यात्रा, गूंजे भोले के जयकारे

भीलवाड़ा । श्री महावीर हनुमान सेवा संस्थान, भीलवाड़ा के तत्वावधान में रविवार को सावन मास के पावन अवसर पर 51वीं भव्य कावड़ यात्रा श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ निकाली गई। प्रातः 7.30 बजे पीपलेश्वर महादेव मंदिर (सूचना केंद्र के पीछे) से शुरू हुई यात्रा में सैकड़ों शिवभक्त शामिल हुए और पूरा शहर भगवान भोलेनाथ के जयघोष से शिवमय हो उठा। कावड़ यात्रा के पूर्व रात्रि मे पिपलेश्वर महादेव मंदिर मे सुंदर कांड का पाठ किया जिसमें देश भक्ति के गीतो का संघान ओर बारिश की कामना की गई भजनो पर भक्त जूम उठे। यात्रा का शुभारंभ मंहत मोहनशरण शास्त्री, पूर्व सासंद सुभाष बहेडिया के सानिध्य में हुआ। अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद कावड़ियों ने पवित्र जल के साथ यात्रा प्रारंभ की। कावड़ यात्रा आजाद चौक, सत्यनारायण मंदिर, रेलवे स्टेशन, सरकारी दरवाजा, गोल प्याऊ चौराहा, बालाजी मार्केट, सूचना केंद्र, राजीव गांधी मार्केट, सिटी कोतवाली, गर्ल्स कॉलेज, बड़ला चौराहा, श्याम मंदिर और दादीधाम होते हुए हरणी महादेव मंदिर पहुंची।
मार्गभर श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और शिव भक्ति गीतों के साथ भगवान शिव की आराधना की। संयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि यात्रा में 151 कावड़िये एवं 51 महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। हरणी महादेव स्थित 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचकर सभी श्रद्धालुओं ने भगवान महेश का जलाभिषेक एवं विशेष पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। सह संयोजक जयंत शर्मा एवं सांवरमल अग्रवाल ने बताया कि यात्रा के सफल संचालन में राजेंद्र प्रसाद मूंदड़ा, धनराज जाजू, संजय झंवर, राजेश सिहाग, परमेश्वर शर्मा, प्रकाश झंवर, नारायण तोषनीवाल, मुकेश अग्रवाल, ओमप्रकाश शर्मा, श्रवण शर्मा, पंकज अग्रवाल, संजय निर्मल, राजू साहू, चांदमल राठी, सुनील कोठारी, अनिल पटवारी, तुलसीराम माली, नवीन खंडेलवाल, प्रेम बंजारा, दीपक माहेश्वरी सहित संस्थान के अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं का जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं स्वागत किया गया, जिससे पूरी कावड़ यात्रा भक्ति, उल्लास और सामाजिक समरसता का प्रतीक बन गई।





