राजस्थान
निंबार्क आश्रम से निकली शिवजी की अलौकिक बारात, पथिक नगर में हुआ पार्वती से विवाह
Gulabi Jagat
6 Nov 2025 6:42 PM IST
x
Bhilwara, भीलवाडा। निंबार्क आश्रम के महंत मोहन शरण शास्त्री के सानिध्य में शिव-पार्वती विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। यह मांगलिक कार्यक्रम आयोजक नीलम एवं दिनेश शर्मा द्वारा विजय सिंह पथिक नगर (महिला आश्रम गर्ल्स कॉलेज के पीछे, आर-52) स्थित परिसर में आयोजित किया गया, लेकिन महोत्सव की रौनक बनी निंबार्क आश्रम से निकली शिवजी की अलौकिक बारात। शाही बारात की शुरुआत शाम 4.15 बजे हुई। महंत मोहन शरण शास्त्री की अगुवाई में निकली यह बारात अत्यंत आकर्षक थी। इसमें शामिल भक्तगणों ने भूत, प्रेत और गणों का वेश धारण कर रखा था, जो ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। बारात जैसे ही विजय सिंह पथिक नगर पहुंची, पूरा मोहल्ला शिव-भक्ति के रंग में रंग गया। स्थानीय निवासियों ने अपने घरों पर दीप प्रज्वलित कर, मंगल गीत गाते हुए और पुष्प वर्षा कर बारात का जोरदार स्वागत किया, जिससे एक दिव्य और उत्साहपूर्ण माहौल बन गया। बारात के भव्य स्वागत के पश्चात, विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधान से विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। विवाह के पावन अवसर पर, उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर एक भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसका भक्तों ने बड़ी श्रद्धा के साथ दर्शन किया। महाआरती के उपरांत, महंत मोहन शरण शास्त्री ने शिव-पार्वती विवाह के आध्यात्मिक महात्म्य पर भक्तों को सारगर्भित संदेश दिया। अंत मे आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए निंबार्क आश्रम और सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारनिंबार्क आश्रमशिवजी
Next Story





