राजस्थान

रात के बाद दिन में कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री

Admin Delhi 1
4 Jan 2023 9:37 AM GMT
रात के बाद दिन में कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री
x

नागौर न्यूज: नए साल की शुरुआत के साथ ही जिले में सर्दी का सितम जारी है। मंगलवार को दिन में सर्द हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, रात का न्यूनतम पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम पारा लगातार 5 डिग्री से नीचे बना हुआ है। सोमवार को न्यूनतम पारा 4.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग जयपुर केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में शीतलहर के कारण दिन के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

अलर्ट जारी किया गया है कि जिले में चार, पांच व छह जनवरी को शीतलहर का दौर जारी रहेगा।

Next Story