राजस्थान
सेवादल, कांग्रेस की पहचान और ढाल है, हमें इसे बनाए रखना होगा : Dheeraj Gurjar
Gulabi Jagat
29 Aug 2025 11:19 PM IST
x
Bhilwara, भीलवाड़ा। सेवादल कांग्रेस की पहचान और ढाल है तथा सेवादल की पहचान सेवा कार्य को हमें बनाए रखना होगा। कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने यह विचार भीलवाड़ा जिला कांग्रेस सेवादल के जिला संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के उदघाटन अवसर पर सेवादल के श्वेत सैनिकों को सम्बोधित करते हुऐ कहे। भीलवाड़ा जिला सेवादल कांग्रेस के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ गजाधर मानसिंहका धर्मशाला में ध्वजारोहण से हुआ। राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने ध्वजारोहण किया। उदघाटन समारोह को सम्बोधित करते हुऐ प्रदेश सेवादल अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत ने सेवादल की स्थापना का इतिहास बताते हुऐ बताया कि सेवादल जिसका पहले हिन्दुस्तानी सेवादल नाम रहा था के निर्माण की सोच आजादी के आंदोलन के समय शुरू हुई जिसके परिणामस्वरू 1923 में इसका गठन हुआ। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने अपने संबोधन में सेवादल को कांग्रेस संगठन की सेना काअग्रिम दस्ता बताया जो सेवा के साथ -साथ अनुशासित कांग्रेसी कार्यकर्ता भी तैयार करता है। सेवादल जोन प्रभारी मोहन हटेला, शाहपुरा विधानसभा प्रत्याशी नरेन्द्र रेगर, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल डांगी, युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव किशन जाट और संजय पेडीवाल कार्यक्रम के अतिथि रहे। सेवादल की ओर से सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। सेवादल जिलाध्यक्ष योगेश सोनी ने सभी का स्वागत करते हुए शिविर आयोजन की तैयारियों में मिले सहयोग के लिए प्रदेश सेवादल पदाधिकारियों, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष त्रिपाठी एवं कार्यकर्ताओं तथा सेवादल जिला कार्यकारिणी के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम संचालन संभाग प्रभारी विनोद पाठक, कैलाश सेन और अजमेर प्रभारी विजय नागोरा ने किया। इस अवसर पर महिला सेवादल अध्यक्ष अनिता शक्तावत, दीपक भारद्वाज, जिला परिषद सदस्य अंकित तिवारी, माण्डलगढ़ ब्लॉक पूर्व अध्यक्ष रफीक टांक, मेवाराम खोईवाल, कुन्दन शर्मा, शिवराज सुराणा, संदीप टेलर, कस्तूरी देवी जाट सहित कई सेवादल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tagsसेवादलकांग्रेसDheeraj Gurjarजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारपूर्व अध्यक्ष रफीक टांकमेवाराम खोईवालकुन्दन शर्माशिवराज सुराणासंदीप टेलरकस्तूरी देवी जाट
Next Story





