राजस्थान
नर सेवा ही नारायण सेवा, जिसे लायन क्लब करता आ रहा है: महामंडलेश्वर हंसराम महाराज
Gulabi Jagat
19 Dec 2025 11:16 PM IST
x
Bhilwara, भीलवाडा। लायंस क्लब भीलवाड़ा द्वारा संचालित लायंस क्लब वेलफेयर ट्रस्ट भीलवाड़ा और अंधता निवारण सोसाइटी द्वारा स्व. चांदमल जागेटिया की पुण्य स्मृति में रूपाहेली भीलवाड़ा में एक विशाल निःशुल्क नेत्र जाँच एवं ऑपरेशन शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष अधिवक्ता पवन पंवार ने बताया कि शिविर में कुल 114 रोगियों की आँखों की जाँच की गई। लायंस आई हॉस्पिटल में डॉ. अंशु बोरदिया और उनकी टीम द्वारा सभी 56 चयनित रोगियों के सफल ऑपरेशन किए गए। लायन विनोद जैन ने बताया कि प्रोग्राम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष पवन पंवार एडवोकेट ने की, मुख्य अतिथि हरिशेवा उदासीन आश्रम के महामंडलेश्वर हंसराम महाराज एवं विशिष्ट अतिथि लायन गजानंद बजाज, पूर्व पार्षद लायन राधेश्याम सोमाणी, लॉयन्स क्लब टेक्सटाईल सिटी अध्यक्ष लायन अतुल राठी, भामाशाह लायन डॉ. मोहित जैथलिया एवं हरीश जागेटिया, सुमित जागेटिया, सुभाष मोटवानी, रमेश खोतानी द्वारा सभी चयनित रोगी जिनका ऑपरेशन हुआ उनको कम्बल वितरण क्लब द्वारा चलाये जा रहे 2100 निःशुल्क कंबल वितरण अभियान के तहत किया गया। लायन हॉस्पिटल प्रभारी एलबी रांका एवं केम्प प्रभारी लायन विनोद जैन ने बताया कि ऑपरेशन के बाद सभी रोगियों को आवश्यक दवाइयाँ, निःशुल्क चश्मे और डिस्चार्ज टिकट देकर आज ससम्मान उनको अपने घर के लिए रवाना किया गया। मुख्य अतिथि महामण्डलेश्वर हंसराम महाराज ने अपने उद्बोधन में नेत्रदान को मानव जीवन का एक जरूरी कार्य बताकर एवं महादान बताते हुये फॉर्म भरकर मरणोपरान्त नेत्रदान करने हेतु प्रेरित किया ताकि जन्म से अंधे एवं जिनकी आंखे खराब हो चुकी है उनके जीवन में पुनः रोशनी हो सके एवं क्लब की सेवा गतिविधियों की प्रशंसा करते हुये कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है जिसे लायन क्लब भीलवाड़ा करता आ रहा है। अध्यक्ष पवन पंवार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए कपड़ों के थैले वितरित किये गये। प्रोग्राम का संचालन लायन विनोद जैन ने किया। शिविर को सफल बनाने में अस्पताल प्रभारी लायन जेके बागडोदिया, लायन एलबी रांका, लायन विनोद जैन, सहित सभी लायंस सदस्यों, पदाधिकारियों एवं हॉस्पिटल स्टॉफ का प्रशंसनीय सहयोग रहा।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारBhilwaraभीलवाडा
Next Story





