राजस्थान

वरिष्ठ नागरिक मंच ने मनाया लहरिया उत्सव, भजनों ने बनाया माहौल को भक्तिमय

Gulabi Jagat
21 July 2025 11:24 PM IST
वरिष्ठ नागरिक मंच ने मनाया लहरिया उत्सव, भजनों ने बनाया माहौल को भक्तिमय
x

Bhilwara, भीलवाड़ा। गजानंद महाराज पधारो कीर्तन की तैयारी है। दिल मेरा ले गया सांवरिया ओढ के काली कामलिया, वृंदावन में हुकम चले बरसाने वाली का, कान्हां तो दीवाना है, श्री राधे रानी का, हमारो मन राधा ले गई रे, गोविंद मेरो हे गोपाल मेरो है, सांवरिया मुरली बजा झांझर झनकाऊंगी, भर दे रे श्याम झोली भर दे आदि भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया और महिलाओं को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। अवसर था वरिष्ठ नागरिक मंच का मासिक भजनों के कार्यक्रम का जिसमें आज लहरिया उत्सव मनाया गया। महिला सचिव वीणा खटोड़ सह महिला सचिव जतन हिंगड़ ओर भजन प्रभारी मंजुलता भट्ट ने बताया कि महिलाएं लहरिया के साथ सोलह श्रृंगार करके आई। सविता घीया ओर मंजू मोदानी ने भजन प्रस्तुत किए। वरिष्ठ नागरिक मंच की ओर से सभी महिलाओं को विशेष पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में सुमित्रा बाहेती, इंदिरा अग्रवाल, केसर पवार, कमलादेवी सोमानी, कृष्णा पारीक, पुष्पा आसोपा, सुमित्रा झंवर, शकुंतला अजमेरा, साधना खंडेलवाल, बीना शर्मा, सुशीला मेवाड़ा, स्नेहलता पुरोहित, कमला न्याति, संतोष तंबोली, सीता देवी सोमानी, गायत्री मुंदड़ा, सरोज शर्मा, आशा न्याति, शशि ओझा, मधु सोमानी, ऊषा सक्सैना, चंद्रकांता नवाल, विमला देवी मंडोवरा, विमला देवी सोमानी सविता कोठारी सहित मंच की 150 महिलाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

Next Story