राजस्थान

Rajasthan में ODOP और निर्यात नीति को लेकर सेमिनार का आयोजन

Tara Tandi
18 Jun 2025 6:44 PM IST
Rajasthan में ODOP और निर्यात नीति को लेकर सेमिनार का आयोजन
x
Jaipur जयपुर । जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर में मंगलवार को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट नीति और राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी पर राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं को लेकर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक श्रीमती शिल्पी राज पुरोहित ने जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के सदस्यों को इन दोनों नीतियों की प्रमुख विशेषताओं और उनसे मिलने वाले सरकारी लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट नीति और राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी उद्यमियों और निर्यातकों को निर्यात क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद कर रही हैं ।
कार्यक्रम में जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र गर्ग ने भी सदस्यों को संबोधित करते हुए इन सरकारी नीतियों का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह पहल उद्योग को एक नई दिशा देने वाली है और इसका उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना है। इस अवसर पर सदस्यों ने इन पॉलिसियों से मिलने वाले फायदे की पूर्ण जानकारी प्राप्त की।
Next Story