राजस्थान

लहरिया के रंगों में सजा सावन, उड़ान क्लब की सदस्याओं ने मनाया लहरिया उत्सव

Gulabi Jagat
7 Aug 2026 8:48 PM IST
लहरिया के रंगों में सजा सावन, उड़ान क्लब की सदस्याओं ने मनाया लहरिया उत्सव
x

भीलवाड़ा । सावन माह की उमंग और महिलाओं के पारंपरिक परिधान लहरिया के रंगों को समर्पित उड़ान क्लब की ओर से एक निजी रिसॉर्ट में भव्य लहरिया उत्सव का आयोजन किया गया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक खेलों, अंताक्षरी, सावन गीतों और नृत्य के माध्यम से उत्सव को यादगार बना दिया। क्लब की संरक्षक प्रतिभा मानसिंहका की अध्यक्षता में हुए आयोजन में सदस्याओं में खासा उत्साह नजर आया। सावन की रिमझिम फुहारों के बीच आयोजित उत्सव में महिलाओं ने गीत, संगीत, नृत्य और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान द्रौपदी मानसिंहका एवं नीलू वागरानी के संयोजन में विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आशा अग्रवाल, सरला शर्मा एवं बीना अग्रवाल विजेता रहीं। विजेताओं को क्लब की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात ममता शर्मा एवं गुणमाला अग्रवाल के निर्देशन में अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें क्लब की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सावन के पारंपरिक गीतों की मधुर प्रस्तुतियों से माहौल खुशनुमा हो गया। महिलाओं ने बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच सावन गीतों पर नृत्य कर उत्सव का भरपूर आनंद उठाया। रंग-बिरंगे लहरिया परिधानों में सजी सदस्याओं ने सावन की खुशियों और आपसी सौहार्द का सुंदर संदेश दिया। इसके बाद सभी सदस्याओं ने एक साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। आयोजन को सफल बनाने में सुमन अग्रवाल, रितु मानसिंहका, दीपिका निमोदिया, आभा मित्तल, अंजना मानसिंहका, मृदुला वर्मा, उषा मानसिंहका, तथा सविता मानसिंहका सहित क्लब की सभी सदस्याओं का विशेष सहयोग रहा।

Next Story