संजय कॉलोनी माहेश्वरी महिला मंडल का छोटी तीज पर भव्य सामूहिक उद्यापन

भीलवाड़ा । सावन की पावन बेला में संजय कॉलोनी माहेश्वरी महिला मंडल ने छोटी तीज का पर्व धार्मिक आस्था, सामाजिक एकजुटता और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया। सामूहिक उद्यापन समारोह में पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक भाग लेकर सैकड़ों महिलाओं ने एक स्वर में भगवान शिव एवं माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की मंगलकामना की। मंडल अध्यक्ष अनुपमा मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम में 20 महिलाओं का सामूहिक उद्यापन कराया गया तथा लगभग 600 सदस्याओं को स्नेहभोज करवाकर तिलक एवं उद्यापन सामग्री भेंट की गई। ढोल की थाप पर महिलाओं ने तीज के पारंपरिक गीत गाते हुए मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। सचिव मधु हिंगड़ ने बताया कि सभी सदस्याओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं। संरक्षक मधु लढा ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में संस्कार, पारिवारिक मूल्यों और आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष मधु बाहेड़िया, पूर्व अध्यक्ष रेणु कोगटा, संगठन मंत्री मीता अटल, इंद्रा भदादा, अनीता नौलखा, ललिता डाड, मंजू दरक, पुष्पा मुंदड़ा, प्रियंका मालू, सोनिया सोमानी, आशा राठी, टोनिका झंवर, अर्चना असावा, शिखा सोमानी, डिंपल डाड, अंकिता मुंदड़ा, जागृति माहेश्वरी, संगीता मुंदड़ा, ज्योति माहेश्वरी, अदिति लढा, अलका लढा, नीलम दरगड़, शिवानी समदानी सहित मंडल की सभी पदाधिकारियों एवं सदस्याओं का सक्रिय सहयोग रहा।





