राजस्थान
लहरिया क्वीन रितेश सोनिका जागेटिया रही, उखाना क्वीन मे सीताक्षी पोरवाल चुनी गई
Gulabi Jagat
3 Aug 2025 11:26 PM IST
x
Bhilwara भीलवाड़ा। सावन की हरियाली और तीज की मिठास ने वस्त्रनगरी भीलवाड़ा को पूरी तरह त्योहारी रंगों में रंगा दिया। शहर की गलियों, चौराहों, पार्कों और मॉल में हरियाली तीज की रौनक दिखाई दे रही। यह त्योहार महिलाओं के लिए विशेष माना जाता है। इसी के तहत साथिया ग्रुप की महिलाओं ने बडे उत्साह से निजी होटल मे सतरंगी सावन उत्सव व सतरंगी लहरिया महोत्सव मनाया। सभी सदस्याए शिवजी और पार्वतीजी के पावन त्यौहार को मनाने के लिए बड़ी उत्सुक नजर आई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पार्थिव शिवलिंग रहे। सदस्याओ द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग जो बर्फ से बनाया गया। सभी ज्योति लिंगों की पूजा कर आशीर्वाद मांगा। सभी साथिया ग्रुप के साथियों ने लहरिया पहन कर सावन की मस्ती में झूला झूला। साथिया ग्रुप में सभी समाज की महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम में लहरिया क्वीन रितेश सोनिका जागेटिया को चुना गया। इस के तहत सभी महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ उनके प्यार और स्नेह के लिए उखाणे बोले गए जो उनके प्रेम को प्रदर्शित करते हैं। उखाना क्वीन सीताक्षी पोरवाल को चुना गया। कार्यक्रम में सभी साथियों ने म्यूजिक के साथ नृत्य डांस मे मस्ती एवं भोजन का आनंद लिया। इस तहत इस कार्यक्रम में साथिया ग्रुप की रेखा लढा, रेखा सोडाणी, सोनाली अजमेरा, हेमलता पोरवाल, सीमा मुंद्रडा, सरोज लड़ा, सीमा गोयल, रेनू समदानी उपस्थित थी। जजमेंट के लिए कृष्णा बिरला व सुनीता सोमानी रहे।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारसोनाली अजमेराहेमलता पोरवालसीमा मुंद्रडासरोज लड़ासीमा गोयलरेनू समदानीBhilwara
Next Story





