राजस्थान

पुर में किया वृद्धाआश्रम में होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के पोस्टर का विमोचन

Gulabi Jagat
7 April 2025 6:57 PM IST
पुर में किया वृद्धाआश्रम में होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के पोस्टर का विमोचन
x
Bhilwara। उपनगर पुर में स्थित प्राचीन लक्ष्मीनाथ मंदिर में दशम सेवा संस्थान व दशम सेवा समिति महाकाल आरती संघ पुर के पदाधिकारियों नेे मंगरोप रोड़ स्थित ओम शांति ओम वृद्धाआश्रम में 23 से 29 अप्रेल तक होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के पोस्टर का विमोचन किया। कथा वाचक महंत मोहन शरण शास्त्री, श्री निंबार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट के संरक्षक डॉ शशि सिन्हा, युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ की महिला प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान नीलम शर्मा, विनीता सिन्हा का कस्बेवासियों एवं संस्थान के पदाधिकारियों ने सम्मान किया। संरक्षक डॉ शशि सिन्हा ने सभी ग्रामवासियों को भागवत कथा का निमंत्रण देते हुए कहा कि इस अलौकिक भागवत कथा का सभी श्रवण का लाभ उठाएं।
Next Story