राजस्थान

राष्ट्र सेविका समिति भीलवाड़ा महानगर द्वारा नवीन शाखा Manikarnika का आरंभ

Gulabi Jagat
28 Aug 2024 6:16 PM GMT
राष्ट्र सेविका समिति भीलवाड़ा महानगर द्वारा नवीन शाखा Manikarnika का आरंभ
x
Bhilwaraभीलवाडा। राष्ट्र सेविका समिति भीलवाड़ा महानगर द्वारा लाइफस्टाइल विलास चित्तौड़ रोड पर नवीन शाखा मणिकर्णिका का आरंभ रक्षाबंधन उत्सव मना कर किया गया। धर्मो रक्षति रक्षितरू के संकल्प को चरितार्थ करते हुए ध्वज पर रक्षा सूत्र बांधा गया। विभाग संपर्क प्रमुख रेखा सोनी ने अपने बौद्धिक में बताया कि रक्षाबंधन उत्सव में रक्षा सूत्र बांधकर हमें पर्यावरण, हमारी संस्कृति, परंपराओं, स्वभाषा व स्वभूषा की रक्षा का संकल्प लेना है। उन्होंने बताया कि हम सभी को संगठित होकर राष्ट्र कार्य करना है। सामाजिक समरसता स्थापित करने के प्रयास करने हैं। इसके पश्चात सभी सेविका बहनों ने आपस में रक्षासूत्र बांधकर स्व बोध की रक्षा का संकल्प लिया।
Next Story