राजस्थान

Rajasthan : युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, जेब से मिला पत्र

Sarita
1 May 2025 8:46 AM IST
Rajasthan  : युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, जेब से मिला पत्र
x
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान के डीडवाना जिले के मकराना में बुधवार को कास्या बेरा बोराड़ रेलवे फाटक के पास जोधपुर कोटा भोपाल ट्रेन के आगे कूदकर एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर मकराना थाने के एएसआई श्यामलाल मौके पर पहुंचे और मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं, इसमें मेरे परिजनों का कोई दोष नहीं है और मेरे बच्चों का ख्याल रखना। जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय कन्हैया लाल पुत्र गोवर्धन मेघवाल निवासी मेघवाल मोहल्ला बोराड़ ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है।
पुलिस ने परिजनों को बुलाकर सूचना पक्की कराई और शव को मकराना के राजकीय उपजिला चिकित्सालय ले जाकर मोर्चरी में रखवाया। मृतक के छोटे भाई मुंशीलाल पुत्र गोवर्धन मेघवाल ने पुलिस को मर्ग की रिपोर्ट दी हैं. रिपोर्ट में उसने बताया कि उसके भाई की कुछ दिनों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. जिसके चलते उसने बुधवार को ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली. शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है|
Next Story