
x
Rajasthan राजस्थान :राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में बुधवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एसपी कार्यालय और बंगले के ठीक सामने दिनदहाड़े एक युवती का अपहरण कर लिया गया। कलेक्ट्रेट परिसर के पास ब्लैक स्कॉर्पियो में आए बदमाशों ने युवती को जबरन गाड़ी में खींचा और तेज रफ्तार में फरार हो गए। वारदात के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उन्हें कुचलने का प्रयास तक किया।
जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार शाम करीब 6 बजे हुई। युवती अपने प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी और उसे अपने पीहर पक्ष से जान का खतरा महसूस हो रहा था। इसी आशंका को लेकर वह एक शपथ पत्र के साथ एसपी कार्यालय पहुंची थी। शपथ पत्र सौंपने के बाद जैसे ही वह बाहर निकली, एसपी बंगले से महज 50 मीटर की दूरी पर एक ब्लैक स्कॉर्पियो आकर रुकी।ससुराल पक्ष का आरोप है कि स्कॉर्पियो में सवार लोग युवती के पीहर पक्ष के थे। उनका दावा है कि युवक और युवती ने कोर्ट मैरिज कर ली थी, जिससे युवती का परिवार नाराज चल रहा था। इसी नाराजगी के चलते युवती को लगातार धमकियां दी जा रही थीं। खतरे को भांपते हुए ही युवती पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाने एसपी ऑफिस आई थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो से उतरे लोगों ने युवती को जबरन खींचकर गाड़ी में बैठाया और भागने लगे। मौके पर मौजूद विशेष शाखा (डीएसबी) के एएसआई प्रताप सिंह ने वाहन के आगे खड़े होकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने गाड़ी नहीं रोकी। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से पुलिसकर्मी को कुचलने का प्रयास किया गया, जिससे उनका मोबाइल फोन सड़क पर गिरकर टूट गया। गनीमत रही कि वे बाल-बाल बच गए।
TagsRajasthanयुवतीअपहरणyoung womankidnappingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





