
x
Rajasthan राजस्थान: जिले के भालेरी थाना क्षेत्र के गांव मेलूसर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार सुबह 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला सोना देवी बीड़ी पीते समय रजाई में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गई। फिलहाल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पूरी घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। महिला अपने पति बुधराम के साथ कमरे में सो रही थी। इस दौरान उसने बीड़ी जलाई, लेकिन जलती हुई बीड़ी गलती से रजाई पर गिर गई। इसके बाद रजाई में तेजी से आग लग गई और कुछ ही सेकंड में लपटें उठने लगीं।
महिला भी इस आग की चपेट में आ गई और उसके कपड़ों ने भी आग पकड़ ली। महिला की चीख सुनकर उसका पति बुधराम भी जाग गया। उसने तुरंत शोर मचाया, जिससे परिवार के अन्य सदस्य जाग गए। परिवार के सदस्य दौड़कर कमरे में पहुंचे और किसी तरह जलती हुई रजाई को हटाकर आग बुझाई। इसके बाद उसे तुरंत निजी वाहन से राजकीय डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों के मुताबिक सोना देवी 60 फीसदी से ज्यादा जल गई है|
फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी हुई है. शोर सुनकर परिवार के लोग पहुंचे. घटना की जानकारी मिलने पर सोना देवी के घर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए. उनके बेटे जगदीश ने बताया कि उनकी मां रात में बीड़ी पी रही थी. इसी दौरान अचानक आग लग गई. पिता ने आवाज लगाई तो कमरे से तेज चीख सुनाई दी, जिसके बाद वह उधर भागे. अस्पताल प्रबंधन ने इस घटना की सूचना थाने को भी दे दी है. उन्होंने बताया कि हाथ-पैर काफी बुरी तरह जल गए हैं|
TagsRajasthanरजाईबीड़ीमहिलाआग Rajasthanquiltbidiwomanfireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





