
x
Rajasthan: राजस्थान के कोटा शहर से एक संदिग्ध और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अनंतपुरा थाना क्षेत्र के अजय आहूजा नगर में रहने वाली कमला देवी (55) की मौत कफ सिरप पीने के बाद हो गई। मृतक के बेटे का दावा है कि खांसी-जुकाम के इलाज के लिए लिया गया सिरप उनके लिए मौत बन गया।
कमला देवी दीपावली की तैयारियों में व्यस्त थीं, तभी उन्हें सर्दी-जुकाम हो गया। बेचैनी महसूस होने पर उनके बेटे ने रंगबाड़ी क्षेत्र के नागर मेडिकल स्टोर से सिरप मंगवाया। सिरप के दो ढक्कन लेने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई- घबराहट, बेचैनी और कमजोरी बढ़ने लगी।
परिवार ने उन्हें तुरंत न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने ECG और अन्य जांचें कीं। डॉक्टरों के अनुसार, कमला देवी की हृदय गति असामान्य रूप से कम थी। हालांकि उपचार शुरू किया गया, लेकिन रात के समय इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर अनंतपुरा थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची।एसआई रोहित कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं और कफ सिरप के सैंपल जांच के लिए सुरक्षित किए गए हैं। प्राथमिक जांच में मामला दवा के सेवन के बाद तबीयत बिगड़ने का प्रतीत होता है। हालांकि, मृत्यु का असली कारण मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
TagsRajasthanकफ सिरपमहिलामौतRajasthancough syrupwomandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





