
x
Rajasthan राजस्थान: जिले के शाहपुरा थाना क्षेत्र के देवखेड़ा गांव में शुक्रवार आधी रात को हुए दर्दनाक हादसे में मां और उसकी सात साल की बेटी की मौत हो गई। हादसा गांव के पास ही एक खेत में बने कुएं में गिरने से हुआ, जिसकी सूचना देर रात पुलिस को दी गई। मृतकों की पहचान रतनी देवी (32 साल) और उसकी सात साल की बेटी रवीना के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुरा थाना सीआई सुरेश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया। रात करीब 12 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हुआ और दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया, जहां आज सुबह पोस्टमार्टम।
परिजनों ने बताया कि रतनी देवी शुक्रवार देर शाम अपने खेत पर खाद डालने गई थी। वह अपनी बेटी रवीना को भी साथ ले गई थी, जबकि उसका 12 साल का बेटा घर पर ही था। देर रात तक रतनी घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश में खेत की ओर गए। खेत पर पहुंचने पर कुएं के पास महिला की चप्पलें दिखाई दीं, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
गौरतलब है कि मृतका का पति पप्पूलाल ड्राइवर है। शुक्रवार सुबह पत्नी के साथ खेत पर गेहूं की फसल काटने के बाद खाद की ट्रॉली लोड करते समय उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया था, जिसका इलाज कराने के लिए वह शाहपुरा जिला अस्पताल गया था। देर शाम घर लौटने पर जब उसे पत्नी नहीं मिली तो वह उसे तलाशते हुए खेत पर गया, जहां उसे हादसे की जानकारी मिली।
फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौके के हालातों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला हादसे का लग रहा है।
TagsRajasthanकुएंमहिलाबेटीमौतपुलिसजांच Rajasthanwellwomandaughterdeathpoliceinvestigationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





