
x
Rajasthan राजस्थान: बारां जिले के किशनगंज उपखंड क्षेत्र के रामगढ़ रोड पर बड़ोदिया गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों एक बाइक पर सवार थे, जिन्हें मिट्टी से भरे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर किशनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही घायलों को किशनगंज अस्पताल पहुंचाया, जहां दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि एक को गंभीर रूप से घायल होने पर बारां जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
मृतक बड़ोदिया गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। ऐसे में गांव का खुशी का माहौल गमगीन हो गया। किशनगंज थानाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 12:00 बजे किशनगंज से रामगढ़ रोड पर बड़ोदिया गांव के पास हुआ। इसमें बाइक सवार बच्चे रेलावन से बड़ोदिया की तरफ आ रहे थे, जबकि डंपर विपरीत दिशा में चल रहा था।
इसमें बड़ोदिया मोड़ के पास डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बड़ोदिया निवासी दिव्यांशु और अटरू थाने के जीरोद निवासी बलवंत पंचाल की मौत हो गई। जबकि कोटा जिले के सुल्तानपुर निवासी सागर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस डंपर को मौके से जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया गया है। इस मामले में मामला दर्ज कर चालक को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
TagsRajasthanमातमशादीडंपरटक्करदोमौतRajasthanmourningweddingdumpercollisiontwodeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





