राजस्थान

Rajasthan: मौसम बरपाएगा कहर, तेज आंधी और तूफान की चेतावनी जारी

Sarita
30 May 2025 8:16 AM IST
Rajasthan: मौसम बरपाएगा कहर, तेज आंधी और तूफान की चेतावनी जारी
x
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान के पूर्वी हिस्से में तूफान और बारिश और पश्चिमी हिस्से में भीषण गर्मी और लू चल रही है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश में गंगानगर सबसे गर्म रहा. यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री को पार कर गया. वहीं पूर्वी राजस्थान में अधिकतम तापमान का स्तर 43 डिग्री तक रहा. मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर बाद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तूफान और बारिश का दौर रह सकता है. पश्चिमी राजस्थान में लू के साथ तेज तूफान और बिजली भी गिर सकती है|
पूर्वी हिस्सों में भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वहीं पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर संभाग में बूंदाबांदी हो सकती है. पिछले 24 घंटे में सबसे गर्म शहर गंगानगर रहा. यहां अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी जयपुर में 40.1 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राजधानी जयपुर में तापमान इसी स्तर पर बना रह सकता है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश का अधिकतम तापमान इस प्रकार रहा. अजमेर में अधिकतम तापमान 39.2, भीलवाड़ा में 37.6, अलवर में 39.4, जयपुर में 40.1, पिलानी में 40.7, कोटा में 42.1, बाड़मेर में 40.3, जैसलमेर में 43.1, जोधपुर में 40, चूरू में 43, बीकानेर में 43.5 और गंगानगर में 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून जल्दी आ रहा है। इसका कारण सोमाली जेट नामक हवा है, जो मानसून को तेजी से आगे बढ़ा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आमतौर पर राजस्थान में मानसून 20 जून को आता है, लेकिन इस बार यह करीब 15 दिन पहले यानी जून के पहले सप्ताह तक प्रदेश में पहुंच सकता है।
Next Story