
x
Rajasthan Weather : अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में राजस्थान में मौसम लगातार बदल रहा है। कभी धूप, कभी बादल तो कभी हल्की बारिश के दौर देखने को मिल रहे हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 30 और 31 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान के जिलों में ये बारिश 30 अक्टूबर तक जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार, 31 अक्टूबर से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क हो जाएगा और अगले तीन-चार दिनों तक यह स्थिति बनी रहने की संभावना है। इस बीच, कोटा संभाग सहित उदयपुर और आसपास के जिलों में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के आंकड़ों से पता चलता है कि दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान के कई स्थानों पर अच्छी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला में दर्ज की गई, जहाँ 68 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा, उदयपुर, बांसवाड़ा, कोटा, बूंदी और झालावाड़ जिलों में छिटपुट बारिश हुई।बारिश के कारण राज्य भर में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में 5 से 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। सबसे कम अधिकतम तापमान भीलवाड़ा में दर्ज किया गया, जहाँ पारा सामान्य से लगभग 13.7 डिग्री कम 19.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया।
TagsRajasthanWeatherबारिशअलर्टRajasthan WeatherRain Alert जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





