
x
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बेकाबू कार ने छह लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चार गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी है. हादसे के वक्त कार चालक नशे में था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी कार जब्त कर ली है. पुलिस के मुताबिक हादसे में घायल सभी लोगों को गणगौरी अस्पताल ले जाया गया, जहां से चार लोगों को एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया है. यह हादसा सोमवार देर रात नाहरगढ़ थाना इलाके में हुआ. सूचना मिलने पर थाना यूनिट मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया|
पुलिस के मुताबिक इस हादसे से पहले कार चालक ने कई बाइकों को भी टक्कर मारी और इस हादसे के बाद वह कार से उतरकर भागने लगा. नशे में गाड़ी चलाने से हुआ हादसा हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी कार चालक को पकड़ लिया. मौके पर पहुंचे एएसआई हंसराज ने बताया कि यह हादसा ओवर स्पीड और नशे में गाड़ी चलाने के कारण हुआ है. उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए दोनों लोगों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। एडिशनल डीसीपी नॉर्थ बजरंग सिंह शेखावत के अनुसार नशे में धुत कार चालक ने एमआई रोड पर कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद नाहरगढ़ थाना इलाके में यह हादसा किया।
इसमें आरोपी कार चालक ने लांगर में बालाजी मोड़ के पास यह हादसा किया है। इस हादसे में आरोपी ने फुटपाथ पर चल रहे 6 लोगों को कुचल दिया। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद आरोपी कार चालक कार से उतरकर भागने लगा। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी कार जब्त कर ली। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
TagsRajasthanकारलोगोंकुचला2 मौतRajasthancarpeoplecrushed2 diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





