
x
Rajasthan राजस्थान: जिले के खडगदा गांव में मोरन नदी पर एक बड़ा हादसा टल गया। गांव में लोकाचार कार्यक्रम के बाद नहाने गए दो युवक पुलिया के पास तेज बहाव में बह गए। नदी के सीमेंटेड घेरे में फंसकर दोनों युवक अचानक तेज बहाव में फंस गए और करीब 100 मीटर तक बह गए। मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
इसी बीच गांव के साहसी युवक सतीश भट्ट, कमलेश ननोमा और दीपक भट्ट बिना समय गंवाए नदी में कूद पड़े। वहीं, बाहर खड़े ग्रामीण महेंद्र दवे, राजेश पुरोहित, परेश भट्ट, मयूर भट्ट, संदीप भाटिया ने रस्सी डालकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। सामूहिक प्रयासों और साहसिक कदमों की बदौलत दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि तेज बहाव और गहरे पानी में युवकों को बचाना काफी मुश्किल था, लेकिन सभी ने अपनी जान जोखिम में डालकर साहस दिखाया। अगर रेस्क्यू में देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। गांव के लोगों ने इस बहादुरी की प्रशंसा की और कहा कि ग्रामीणों ने अपनी बुद्धिमत्ता और एकता का परिचय दिया।
TagsRajasthanमोरन नदीदोयुवकबहेMoran rivertwoyouthsswept awayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





