
x
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान के अमजेर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। किशनगढ़ में दो ट्रेलरों में भीषण टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि हादसे में दो लोग जिंदा जल गए हैं। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। वहीं पुलिस भी मौके पर मौजूद है।
जानकारी के अनुसार, आज दोपहर किशनगढ़ नसीराबाद हाईवे के पास दो ट्रेलरों में जबरदस्त टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है। घटना के कारण हाईवे पर एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस और प्रशासन मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है। हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
TagsRajasthanट्रेलरोंआगtrailersfireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





