
x
Rajasthan राजस्थान: राजसमंद जिले के आमेट उपखंड के सरदारगढ़ तालाब के पास क्षेत्रिय संघर्ष में दो पैंथर शावकों की मौत हो गई। तालाब की जमीन पर दोनों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। वन विभाग के अनुसार मौके पर मिले संघर्ष के निशान बताते हैं कि दोनों पैंथरों के बीच क्षेत्रिय संघर्ष हुआ था, जो इतना भीषण था कि दोनों शावक गंभीर रूप से घायल हो गए और देर रात उनकी मौत हो गई। सुबह शवों को देखकर ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी।
दोनों शवों को स्थानीय वन कार्यालय लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में शवों पर नाखून, दांत और खाल बरकरार मिली, जिससे स्वाभाविक संघर्ष की पुष्टि होती है। वन विभाग ने मेडिकल बोर्ड का गठन किया है, जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगा। अधिकारियों का कहना है कि यह घटना पैंथरों के बीच क्षेत्रिय प्रभुत्व की लड़ाई का नतीजा है।
TagsRajasthanवर्चस्वलड़ाईपैंथरमौतRajasthandominancefightpantherdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





