राजस्थान

Rajasthan: ट्रक ट्रेलर कार पर पलटा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Sarita
20 March 2025 8:20 AM IST
Rajasthan: ट्रक ट्रेलर कार पर पलटा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
x
Rajasthanराजस्थान: भारत के अलग-अलग हिस्सों से हर दिन सड़क हादसों की कोई न कोई दर्दनाक खबर सामने आ रही है। अब राजस्थान के बीकानेर शहर से सड़क हादसे का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ट्रक ट्रेलर एक कार पर पलट गया, जिससे कार में बैठे 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आइए जानते हैं इस हादसे के बारे में।
राजस्थान के बीकानेर में ट्रक ट्रेलर के कार पर पलटने से 6 लोगों की मौत के मामले में उपखंड अधिकारी कविता गोदारा ने बयान दिया है। उन्होंने कहा- "देशनोक के पास एक हादसा हुआ है। इस हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई है।"
Next Story