
x
Rajasthan राजस्थान: जयपुर-आगरा हाईवे पर पुलिस जीप और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई है। दो अन्य घायल हो गए हैं। अधिकारी ने बताया कि यह जीप पुलिस गश्त में लगी हुई थी। यह हादसा मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात हुआ। इस हादसे में ट्रक चालक भी घायल हो गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बस्सी एसएचओ राजीव यदुवंशी ने बुधवार को बताया कि जब ट्रक ने पुलिस जीप को पीछे से टक्कर मारी, तब चालक (कांस्टेबल) अतर सिंह पुलिस जीप के पास ही खड़ा था।
हेड कांस्टेबल मोती सिंह और एक अन्य कांस्टेबल जीप के अंदर थे। इस हादसे में अतर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोती सिंह को मामूली चोटें आईं। जीप से टकराने के बाद ट्रक आगे खड़े दूसरे ट्रक से जा टकराया। यदुवंशी ने बताया कि ट्रक चालक रामकेश मीना के पैर की हड्डी टूट गई है और उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है|
TagsRajasthanट्रकपुलिसपेट्रोलिंगजीपटक्करकांस्टेबलमौतRajasthantruckpolicepatrollingjeepcollisionconstabledeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





