राजस्थान

Rajasthan: सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत

Sarita
23 Feb 2026 7:10 AM IST
Rajasthan: सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत
x
Rajasthan राजस्थान : राजस्थान के कोटा में रविवार को सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा कोटा जिले के चेचट थाना क्षेत्र में हुआ। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार को सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह चारों युवक एक कार में सवार थे, जिसकी ट्रक से भिड़ंत हो गई थी। सूचना मिलने पर चेचट थाना पुलिस मौके पर पहुंची।आनन-फानन में इन युवकों को रामगंज मंडी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चारों को मृत घोषित कर दिया गया। कार मध्य प्रदेश की तरफ से आई थी और दिल्ली की तरफ जा रही थी। ट्रक से ओवरटेक कर आगे जाने का प्रयास कार चालक ने किया था। इस दौरान कार पीछे से ट्रक में घुस गई।
फिलहाल, चारों युवकों के परिजनों के संबंध में पता लगाया जा रहा है। केवल इतनी जानकारी लगी है कि यह मध्य प्रदेश से यूपी की तरफ जा रहे थे। चारों युवक लखनऊ और कानपुर के हैं।टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार चारों युवक बुरी तरह फंस गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों के नाम श्रेष्ठ वाजपेयी (21), प्रियंजुल चतुर्वेदी (26), अंकुश दुबे (25), और आशुतोष प्रताप सिंह (20) बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव रामगंजमंडी की मोर्चरी में रखवा दिए हैं। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम होगा। हादसे की वजह तेज रफ्तार या चालक के सो जाने की आशंका जताई जा रही है।
Next Story