
x
Rajasthanराजस्थान: राजस्थान के भरतपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। रुदावल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार से गुजर रही एक ट्रेन ने रेलवे ट्रैक पर मौजूद गायों के झुंड को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में करीब 20 गायों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि कई गोवंश के शव पटरी पर बिखर गए और चारों तरफ खून से सना मंजर दिखाई देने लगा।
स्थानीय निवासी हेम सिंह कुशवाहा के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हुआ। आगरा की ओर से बयाना की दिशा में जा रही ट्रेन नगला तुला और बंसी पहाड़पुर के बीच स्थित ‘चुरारी डांग’ इलाके से गुजर रही थी। अंधेरे के कारण ट्रेन चालक को ट्रैक पर खड़े गायों के झुंड का अंदाजा नहीं हो पाया। तेज रफ्तार ट्रेन ने पल भर में पूरे झुंड को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद अधिकतर गायों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कुछ के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद रेलवे ट्रैक पर पड़े मृत गोवंश के शवों को हटवाया, ताकि ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू किया जा सके। बंध बारेठा रेलवे मास्टर फतेह सिंह ने NDTV राजस्थान से बातचीत में बताया, “जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है, वह हमारे कंट्रोल एरिया में आता है, लेकिन मैं अभी मौके पर नहीं पहुंच पाया हूं। स्थिति की सही जानकारी वहां जाकर ही मिल सकेगी।” जब उनसे मृत और घायल गायों की संख्या को लेकर सवाल किया गया और यह भी बताया गया कि कुछ शवों को कुत्ते और कौवे नोच रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि यह मामला चीफ इंजीनियर के अधिकार क्षेत्र का है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनका मुख्य काम ट्रेनों का संचालन सुनिश्चित करना है।
TagsRajasthanहादसाट्रेन20 गायोंकुचला Rajasthanaccidenttrain20 cowsrun over जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





