
x
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान के ब्यावर में सरवीना चौराहे के पास भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें नाडोल माता के दर्शन करने जा रहे एक परिवार की इनोवा कार पलट गई। हादसे में पति, पत्नी और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों के पड़ोसी कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि परिवार सुबह 7 बजे निजी वाहन से नाडोल माता के दर्शन के लिए निकला था। जवाजा इलाके में किसी अज्ञात वाहन ने इनोवा कार को टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस हादसे में गंभीर रूप से घायल मंजू (60) को अजमेर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायल मधुबाला, कविता, प्रज्वल, लक्षिता, राजेंद्र और कनिका का ब्यावर अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। इस दुखद हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर प्रारंभिक जांच की जा रही है |
TagsRajasthanहादसापलटीकार3 मौत Rajasthanaccidentoverturnedcar3 deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





